शाहरूख खान (Shah Rukh Khan) को उनके फैंस एक फैमिली मैन के रूप में जानते हैं। बीते 2 नवम्बर को स्टार ने अपना 55वां जन्मदिन सेलीब्रेट किया। शाहरूख को लेकर बहुत कम लोग जानते है कि पत्नी के अलावा भी उनके दिलो-दिमाग में एक एक्ट्रेस छाई रहती थी। यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि बाॅलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा थी।
जी हां एक समय शाहरूख खान (Shah Rukh Khan) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) के काफी करीब हुआ करते। उनको चारों तरफ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) ही दिखाई देती थी। उनके दिलो दिमाग में पूरी तरह एक्ट्रेस का जलवा था। किंग खान को ज्यादा से ज्यादा वक्त प्रियंका के साथ बिताना अच्छा लगता था। वह देशी गर्ल के हुस्न पर मर मिटे थे।
Also read- अक्षय कुमार जनवरी 2021 में करने जा रहे इस फिल्म की शूटिंग, कृति सेनन होगी हिरोइन
दोनों की बीच नजदीकियां फिल्म की शूटिंग के दौरान बढ़ी थी। नजदीकियां बढ़ी तो चर्चेे आम हो गए। अफेयर सुर्खियों में आया तो बात घर तक पहुंच गई। प्रियंका चोपड़ा से शाहरूख की बढ़ती नजदीकियों को लेकर घर में झगड़े होने शुरू हो गए। कहा जाता है कि गौरी खान ने एक बार शाहरूख को धमकी तक दे डाली थी कि तुम अब से उसके साथ फिल्म नहीं करोंगे।
इसके बाद भी शाहरूख इतना जल्दी मानने वाले नहीं थे। लिहाजा गौरी को कड़ा रूख अख्तियार करना पड़ा। जब गौरी असली रूप में आई तो शाहरूख बैकफुट में आए और वह देशी गर्ल से मिलना-जुलना बंद कर दिए। इस दौरान दोनों को एकसाथ कई फिल्में भी आॅफर हुई, लेकिन कहा जाता है कि किंग खान ने प्रियंका के साथ काम करने से मना कर दिया।
Also read- ट्वींकल ने शादी से पहले अक्षय कुमार के सामने रखी थी यह अजीब शर्त, पढ़कर आप रह जाएंगे हैरान
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका (Priyanka chopra) के साथ अफेयर की खबरों से किंग खान काफी परेशान हो गए थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने तंग आकर साफ किया था कि हम दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं है, हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
वहीं देशी गर्ल ने शाहरूख (Shah Rukh Khan)स्टाइल में जैकेट पहनकर एक समय यह साफ कर दिया था कि शाहरूख उनके ब्वाॅयफ्रेंड हैं। अफेयर को लेकर जमकर सुर्खियों में रहनहे के बावजूद भी यह स्टार की लव स्टोरी अधूरी ही रह गई।