सैफ अली खान की इन दिनों एक तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही हैं। जिसमें वह बेटे संग खेतों में पानी लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सैफ अली खान ने ब्लैक टीशर्ट एवं पैजामा पहन रखा था। इस दौरान खास बात यह रही कि सैफ भले ही खेतों में पानी लगा रहे हो, लेकिन उन्होंने अपना नवाबी डाट बाट नहीं छोड़ा है।
वह इस दौरान आंखों में चश्मा भी लगाए हुए नजर आए। पिता सैफ अली खान के साथ बेटा तैमूर खान भी कीचड़ में सने हुए नजर आए। वह भी पिता के काम में बराबर हाथ बटाते हुए नजर आए। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि तैमूर हाथों में कीचड़ लगाए नाली बनाने का काम कर रहे हैं। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही हैं।
जिसमें पिता एवं पुत्र शानदार तरीके से खेतों में पानी लगाते हुए नजर आए। खबरों की माने तो यह तस्वीर उनके फार्महाउस की है। जहां सब्जी उगाई जाती है। पानी निकासी की समस्या होने पर सैफ नाली साफ करने के लिए खेत में उतरे तो बेटा तैमूर भी पीछे नहीं रहे। वह भी पिता के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए नजर आए। इस दौरान दोनो की तस्वीरें जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं।
जो इनकी तस्वीरों को देखकर उनके इस काम की तारीफ करते नहीं थक रहा है। सभी सैफ के साथ तैमूर की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि सैफ एवं तैमूर की तरह सलमान खान भी बीते लाॅकडाउन में जमकर खेतों में काम करते हुए नजर आए थे। वह धान की रोपाई का काम करते दिखे थे। इस दौरान सलमान खान जमकर सुर्खियों में रहे। तो वहीं अब छोटे नवाब भी खेतों में काम करने को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
Alos read- कमल हसन के बर्थडे पर रिलीज हुआ फिल्म विक्रम का टीजर, एक्शन मूड़ में नजर आए सुप
0 टिप्पणियां