Happy birthday Amitabh Bachchan : अमिताभ बच्चन का आज जन्मदिन हैं। 11 अक्टूबर 1942 को जन्में अमिताभ बच्चन आजसे 78वें वर्ष में प्रवेश कर जाएंगे। जन्मदिन के मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया एकाउंट में एक शानदार तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह सभी फैंस का हाथ जोड़ते हुए धन्यवाद, थैक्स यू, शुक्रिया जैसे कई भाषाओं में सभी को आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
बता दें कि आज अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को ढेर सारे लोग उनके जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं। इसलिए उन्होंने 11 अक्टूबर लगने से पहले ही एक पोस्ट शेयर कर सभी लोगों का आभार व्यक्त कर दिया। अमिताभ बच्चन ने यह पोस्ट लगभग 11 घंटे पहले शेयर किया हैं। जिससे यह साफ है कि उन्होंने 11 अक्टूबर आने से पहले ही यह पोस्ट शेयर कर दिया हैं। अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है।
बताते चले कि इस समय अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) केबीसी की शूटिंग में बिजी हैं। जहां पर वह जमकर पसीना बहा रहे हैं। एक उम्र होने के बाद भी वह लगभग 12 से 17 घंटे काम कर रहे हैं बीते दिनों उन्होंने एक पोस्ट साझा की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि वह सुबह 9 बजे से शाम 9 बजे तक शूटिंग में हैं।
इन सबके अलावा अमिताभ बच्चन समय-समय पर अपनी एक्टिविटी से लोगों को अवगत कराते रहते हैं। फिलहाल आज अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आज अपने बर्थडे को लेकर सुर्खियों में है। उन्हें ढेर सारे लोग आज जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी उनके फैंस है तो आप भी अपना बर्थडे मैसेज उनकी पोस्ट पर जाकर दे सकते हैं।