बालीवुड एक्ट्रेस फातिमा शेख (fatima sana shaikh) इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में है। उन्होंने बाॅलीवुड को लेकर कई गंभीर खुलासे किए हैं। साथ ही 3 वर्ष की उम्र में अपने साथ हुई ज्यादती से भी पर्दा उठाया है।
अपने साथ हुई 3 वर्ष की उम्र में ज्यादती को लेकर फातिमा (fatima sana shaikh)ने कहा कि वह घटना आज भी उन्हें अंदर से झकझोर देती हैं जब वह 3 वर्ष की उम्र में छेड़छाड़ का शिकार हुई थी। यह घटना समाज के लिए कलंक है। मुझे उम्मीद है कि अब समय बदल चुका है। लोग पहले से ज्यादा शिक्षित एवं जागरूक हो गए हैं। लिहाजा अब इस बारे में बात करना समाज ठीक नहीं होगा।
कास्टिंग काउच पर कही यह बात
फातिमा शेख (fatima sana shaikh)ने कास्टिंग काउच पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच काफी हद तक हावी हैं। जिसका वह भी कई बार शिकार हो चुकी हैं। उनसे कई बार लोग सेक्स की पावर के बारे में बात करते हुए देखे गएं। उन्होंने साफ किया कि उनका इशारा काम की तरफ था। फातिमा बताती है कि लोगों का इशारा इस तरफ था कि यहां केवल सेक्स के सहारे ही काम मिल सकता है। वह कास्टिंग काउच पर बात करते हुए बोली मेरे साथ कई बार ज्यादती हुई हैं। कई बार मुझसे काम छीन लिया गया, मेरे जगह किसी और को ले लिया गया।
बता दें कि फातिमा शेख (fatima sana shaikh)ने आमिर खान के साथ फिल्म दंग में काम किया था। इस फिल्म में उनकेे अभिनय को खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म से मिली अपार सफलता के बाद शेख ने आमिर खान के साथ दूसरी बार भी काम किया। लेकिन यहां उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिल सकी। फिल्म की ठग्स आॅफ हिन्दुस्तान। इस फिल्म के बाद उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा, बेरोजगारी का सामना करना पड़ा एवं कास्टिंग काउच जैसी समस्याओं से काफी जूझना पड़ा।