Bhojpuri new song : भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan singh) का हाल ही में नए गाने ‘यार 75 का टीजर रिलीज किया गया हैं। गाने के टीजर वीडियो में पवन सिंह एकदम ग्लैमरस लुक में नजर आए।
गाने में उनका लुक लोगों को काफी पसंद आया हैं। गाने के शुरूआत में वह बादशाह स्टाइल में गद्दी में बैठकर रैप स्टाइल में परफार्मेंस देते नजर आए। गाने के संबंध में पवन सिंह ने हाल ही एक पोस्ट सोशल मीडिया में शेयर किया हैं।
जिसमें उन्होंने बताया कि उनके नए गाने यार 75 का हाल ही में टीजर जारी किया गया हैं। इस गाने का फुल वीडियो जल्द ही जारी किया जाएगा। बता दें कि पवन सिंह के इस गाने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसे ढेर सारे लोग पसंद कर रहे हैं। तो वहीं इस गाने के टीजर को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी चैनल द्वारा रिलीज किया गया है। गाने के टीजर को अब तक दो लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं।
बता दें कि पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों के अजय देवगन कहलाते हैं। उनकी स्टाइल एवं एक्शन के काफी लोग दीवाने हैं। वह फिल्मों में शानदार अभिनय के साथ ही अच्छे गायक भी हैं। पवन सिंह ने अपनी आवाज में अब तक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई गाने तैयार किए हैं। पवन सिंह के कई गाने तो पूरे देश में तहलका मचा चुके हैं। पवन सिंह के गानों एवं उनकी आवाज की दुनिया दीवानी हैं। कई बार ऐसे मौके भी आए है जब कि भोजपुरी गानों में विदेशी लोग भी जमकर डांस करते हुए नजर आए हैं।