90 के दशक में एकसाथ कई हिट फिल्म देने के बाद जैकी श्राफ (Jackie shroff) एवं अनिल कपूर (Anil kapoor) की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने जा रही हैं। खबरों की माने तो यह दोनों एक बार फिर से राम-खलन फिल्म के सीक्वेल में नजर आने वाले हैं। अनिल कपूर एवं जैकी श्राफ ने बालीवुड में एकसाथ कई हिट फिल्में दी है। जिसमें कर्मा, राम-लखन, युद्ध, परिंदा, त्रिमूर्ति, काला बाजार, 1942 ए लव स्टोरी जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
खबरों की माने तो अनिल कपूर इन दिनों अपने फिटनेस पर खासा ध्यान दे रहे हैं। अनिल ने समुद्र बीच में वर्कआउट करने का एक वीडियो बीते दिनों शेयर किया था। अनिल के इस वीडियो पर जैकी श्राफ ने रिएक्शन देते हुए एक इमोजी शेयर किया। जिस पर अनिल कपूर ने रिप्लाई देते हुए लिखा कि हमारी अगली फिल्म को लेकर तैयार हो जाओ। फिल्म पर टीम वर्क कर रही है।
हम जल्द ही मिलने वाले हैं। जिस पर जैकी ने एक स्क्रीनशाॅट शेयर करते हुए लिखा ठीक है मेरे ‘लखन। जैकी श्राफ की इस बात से यह कयास लगाया जा रहा है कि दोनों स्टार राम-लखन फिल्म का सीक्वेल लेकर आने वाले हैं। जिसके बारे में वह इशारो-इशारो में चर्चा करते हुए नजर आए। हालांकि अभी इस बारे में कोई पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई कि यह दोनों स्टार राम-लखन फिल्म सीक्वेल में ही नजर आने वाले हैं।
बता करें अनिल कपूर की तो वह अपने फिटनेस पर खासा ध्यान दे रहे हैं। तभी वह 63 साल होने के बाद भी अब भी वह बेहद यंग दिखते हैं। अनिल कपूर पिछले साल मलंग फिल्म में नजर आए थे। तो वहीं जैकी श्राफ अब ज्यादातर फिल्मों में विलेन का रोल करते हुए देखे जाते हैं। पिछले साल वह साहो फिल्म के जरिए जमकर धमाल मचाया था।