भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव (Khesari lal Yadav) का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में वह जिम सेंटर में हैं। खेसारी जिम में 70 किलो का हैवी वेट उठाकर वर्कआउट करते नजर आए। खेसारी को जिम में पसीना बहाते देख उनके ढेर सारे फैंस ने इस वीडियो को खूब पसंद किया है।
खेसारी ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट इंस्ताग्राम से शेयर किया है। लगभग 50 मिनट पहले शेयर किए गए इस वीडियो में 10 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वीडियो शेयर करते हुए खेसारी ने दो शब्द भी बोले। उन्होंने कहा कि आज मैं बंदा क्षेत्र में हूं। जहां के लोग बड़े ही प्यारे हैं। यहां के लोग हर किसी का बहुत सम्मान करते हैं। जो मुझे बहुत अच्छी लगी। आगे वह इग्लिश के एक शब्द में अटक जाते हैं।
जिस पर लोगों से पूछते हैं। फिर बाद में खेसारी (Khesari lal Yadav) कहते है कि मैं इग्लिश में थोड़ा तंग हू। इसलिए आप समझ जाइए। आप लोग तो वैसे भी जानते है कि मैं लिट्टी चोखा बेंचने वाला हूं। ये तो आप लोगों का प्यार है। जिसकी वजह से आज मैं स्टार हूं। आगे खेसारी कई लोगों का नाम भी लेते हुए वीडियो में नजर आए।
बेहद शानदार दिखी बाॅडी
जिम में वर्कआउट के दौरान खेसारीलाल यादव (Khesari lal Yadav) की बाॅडी बेहद ही शानदार दिखी। खेसारी की बाॅडी ढेर सारे युवा फैंस दीवाने हैं। खेसारीलाल यादव की बीते दिनों फिल्म ‘सईया अरब गईले ना‘ का टीजर भी सामने आया हैं। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
इस फिल्म में खेसारी के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी नजर आई। फिल्म को बेहद ही शानदार लोकेशन में शूट किया गया है। फिल्म की कहानी भी बेहद ही शानदार है। अब यह फिल्म कब रिलीज होगी। इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।