भोपाल। मप्र के सीएम शिवराज सिंह चैहान 2 जुलाई को मंत्रिमण्डल का गठन करने जा रहे है। जिसकी घोषणा आज उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान की थी। शिवराज के मंत्रिमण्डल गठन से पहले सोशल मीडिया में कुछ विधायकों के नाम वायरल हो रहे हैं।
जिन्हें कैबिनेट मंत्री व राज्यमंत्री बनना बताया जा रहा हैं। अब इस वायरल नामों में कितनी सच्चाई है यह तो शपथ ग्रहण के बाद ही पता चलेगा। वैसे आपको बताते चले कि वायरल हो रहे नामों में भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके कुछ बड़े नेताओं के नाम नहीं हैं। जिसके चलते इन विधायकों के चहेते काफी चिंतित हैं। वायरल हो रहे नामों अगर सही है उन समर्थकों का चिंतित होना भी सही है।
मप्र राज्यपाल बनी आनंदीबेन
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज शाम मप्र की प्रभारी राज्यपाल के रूप में शपथ ली हैं। कल वह शिवराज के मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी। बताते चले कि मप्र के राज्यपाल लालजी टण्डन का स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते उनकी जगह उप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मप्र का प्रभारी राज्यपाल बनाया गया है।
Bhopal: Anandiben Patel takes oath as Governor of Madhya Pradesh, in addition to her own duties as the Governor of Uttar Pradesh. pic.twitter.com/a2hKtw1q6f
— ANI (@ANI) July 1, 2020
आनंदीबेन पटेल 23 जनवरी 2018 से 28 जुलाई 2019 तक राज्यपाल रही हैं। आनंदीबेन पटेल इसके अलावा छत्तीसगढ़ की भी राज्यपाल रह चुकी है। 29 जुलाई 2019 से वह उत्तर प्रदेश की राज्यपाल हैं। साथ ही उन्हें एक बार फिर से मप्र के राज्यपाल पद का कमान सौंपा गया है।
केबिनेट मंत्री
1 गोपाल भार्गव
2 विजय शाह
3 बिसाहू लाल सिंह
4 गौरीशंकर बिसेन
5 यशोधरा राजे सिंधिया
6 प्रभुराम चैधरी
7 ऐंदल सिंह कसाना
8 भूपेन्द्र सिंह
9 अरविंद भदौरिया
10 संजय पाठक
11 केदार शुक्ला
12 प्रदुम्न सिंह तोमर
13 महेंद्र सिसोदिया
14 इमरती देवी
15 विश्वास सारंग
राज्य मंत्री
1 रमेश मेंदोला
2 उषा ठाकुर
3 राज्यवर्धन सिंह
4 हरदीप डंग
5 मोहन यादव
6 चेतन्य कश्यप
7 विष्णु खत्री
8 प्रेम सिंहपटेल
9 गिरीश गौतम
10 नागेंद सिंह गुड़
11 अनिल जैन
सिंधिया खेमे के 9 मंत्री शामिल
पार्टी से जुड़े सूत्रों की माने तो सिंधिया के खेमे के 9 विधायकों को मंत्रिमण्डल में जगह दी गई है। जिसमें महेंद्र सिंह सिसौदिया, इमरती देवी, राजवर्द्घन सिंह दत्तीगांव, प्रद्युम्न सिंह तोमर, एदल सिंह कंषाना, बिसाहूलाल सिंह एवं रणवीर जाटव का नाम शामिल है।