pm modi movie watch online : भंसाली अब दिखाएंगे मोदी के किशोरावस्था की कहानी
pm modi movie watch online : पीएम मोदी के मुरीद देश-विदेश के लोगों के साथ ही अब बालीवुड भी नजर आ रहा हैं। तभी तो मोदी के जीवनी पर एक के बाद एक मूवी बनाई जा रही हैं। जहां इससे पहले विवेक ओबराय पीएम मोदी की बायोपिक लेकर लोगों के बीच आ चुके हैं तो वहीं अब बालीवुड के फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भला इससे पीछे कैसे रह सकते हैं।
वह भी पीएम नरेन्द्र मोदी के 69वें जन्मदिन पर उनकी किशोरावस्था की मूवी का एक पोस्टर जारी किया है। भंसाली द्वारा जारी किए गए पोस्टर में फिल्म का नाम मन बैरागी रखा गया है। जानकारों की माने तो इस मूवी में मोदी के किशोरावस्था को दिखाया जाएगा। इस फिल्म में मोदी के 13 वर्ष की उम्र से लेकर 20 वर्ष तक के सफर को दिखाया जाएगा। इस मूवी में मोदी का रोल नवोदित अभिनेता अभय वर्मा प्ले कर रहे हैं।
कब होगी रिलीज
पीएम मोदी की किशोरावस्था में बनी फिल्म मन बैरागी को साल के अंत तक ठण्ड के सीजन में दर्शकों को देखने को मिल सकती है। हालांकि पोस्टर में फिल्म रिलीजिंग की कोई डेट नहीं बताई गई है। मूवी से जुड़े सूत्रों की माने तो पीएम नरेन्द्र मोदी की किशोरावस्था पर बनने वाली मूवी पर काम जुलाई महीने में शुरू किया गया था। इस मूवी के शूटिंग का कार्य जल्द ही समाप्त कर लिया जाएगा।
मूवी मेकर्स से जुड़े सू़़त्रों की माने तो इस मूवी में नरेन्द्र मोदी का पूरी तरह से किशोरावस्था को दिखाया जाएगा। मूवी में कहीं भी राजनीतिक जीवन का कोई भी जुड़ाव नहीं दिखाया जाएगा। मोदी ने किशोरावस्था में किस तरह से संघर्ष किया और कैसे वह अपने आप को देश के प्रति समर्पित भाव रखते थे और फिर कैसे कुछ कर गुजरने की ठानी इन सब पर फोकस किया जाएगा।
मोदी के किशोरावस्था पर बनने वाली मूवी की पूरी जानकारी मोदी द्वारा दिए गए इंटरव्यू और उन पर लिखी गई किताबों से प्रेरित ली गई। तो वहीं मेकर्स का कहना है कि मोदी की यह कहानी लोगों को खूब पसंद आएगी। मोदी के जीवन पर बनने वाली यह मूवी अन्य मूवी व कहानियों से काफी हटकर होगी। इस मूवी को देख लोग उनके संघर्ष को जानेंगे।
पीएम मोदी मूवी वाॅच आॅन लाइन (pm modi movie watch online)
पीएम मोदी पर बनने वाली मूवी पर पीएम नरेन्द्र मोदी का किरदार विवेक ओबराय ने निभाया था। इस मूवी को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया है।
इस मूवी को अभी आॅन लाइन पब्लिस नहीं किया गया है। हां इसके कुछ मोस्ट वीडियो क्लिप यूट्यूब पर देखे जा सकते हैं। अगर यह मूवी आॅन लाइन कोई देखना चाहता है तो इसका पेड वर्जन यूज करके देख सकता हैं। इसके अलावा यह मूवी कुछ ही दिनों में हाॅट स्टार या जीयो मूवी एप पर देखी जा सकेगी।
No comments
Post a Comment