1 December Rule : साल 2022 का आखिरी महीना शुरू हो चुका है। इस महीने कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खबरों की माने ते एटीएम से पैसे निकालने के लिए नियम में एक बड़े बदलाव का यह महीना है। ऐसे में किन-किन नियमों में बदलाव हो सकते हैं चलिए जानते हैं।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो दिसम्बर का महीना साल का काफी अहम महीना माना जाता है। क्योंकि यह साल का आखिरी महीना होता है। ऐसे में इस महीने कई बड़े बदलाव देखने को मिलता है। दूसरी ओर यह महीना साल का आखिरी होने की वजह से कई बड़ी यादें भी छोड़कर जाता है। तो बदल सकते हैं नियम चलिए जानते हैं।
दिसम्बर महीने में होंगे ये बड़े बदलाव
दिसम्बर महीने के शुरूआत में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पहला एटीएम से पैसा निकालने का तरीका बदल सकता है। दूसरा एलपीजी, पीएनजी व सीएनजी की कीमतों में इस महीने परिवर्तन हो सकता है। इसी तरह 30 नवम्बर तक लाइफ सार्टिफिकेट जमा नहीं करने की स्थिति में पेशनधारकों को पेंशन में परेशानी हो सकती है।
सस्ता हो सकता पेट्रोल
एक दिसम्बर को पेट्रोल की कीमतों में एक बड़ी राहत मिल सकती है। खबरों की माने तो प्रति बैरल लगभग 30 डॉलर तक पेट्रोल की कीमतो में कटौती हुई है। ऐसे में पेट्रोल की कीमतों में दिसम्बर महीने के पहले दिन कमी देखी जा सकती है। कई राज्यों में पेट्रोल की कीमतों में कमी कर दी भी गई है।
Also Read- युवा दिलों पर राज करने शोरूम पहुंचा Apache 160 4V, फीचर्स सुनकर खड़े हो जाएंगे कान