Pange ruined this star’s career with Salman, has given many hits in the beginning : बालीवुड में सलमान खान से पंगा लेना इस स्टार को महंगा पड़ा। बालीवुड के इस स्टार ने अपने कैरियर के शुरूआती दिनों में एक से बढ़कर हिट फिल्में दी है, लेकिन जबसे इन्होंने सलमान खान से पंगा लिया है तब से उनके फिल्मी कैरियर में काफी असर पड़ा हैं। हाल ही में इस स्टार की एक बायोपिक फिल्म आई थी। हालांकि इस फिल्म को लोगों ने पसंद तो किया, लेकिन यह फिल्म भारत में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। जबकि इनकी फिल्म को विदेशों में अच्छा रिस्पांस मिला हैं।

तो दोस्तो आप अब तक समझ ही गए होंगे कि हम किस स्टार की बात कर रहे हैं। अगर आप नहीं समझे हैं तो आपको बता दें कि जिस स्टार के बारे में हम बात कर रहे हैं वह स्टार कोई और नहीं बल्कि विवेक ओबराय हैं। विवेक ओबराय इस साल देश के प्रधानमंत्री की जीवनी पर बनी फिल्म में नजर आए थे। इसके अलावा भी वह बाॅलीवुड में कई फिल्में कर चुके हैं। उन्होंने बालीवुड में डेब्यू फिल्म कंपनी से 2002 में किया था। कहा जाता है कि इनका कैरियर सलमान खान की वजह से बर्बाद हो गया हैं।
दरअसल बात उन दिनों की है जब सलमान और ऐश्वर्या का अफेयर चल रहा था। ऐश सलमान के व्यवहार से काफी परेशान हो चुकी थी। सलमान और ऐश के टूटते रिश्ते में विवेक ओबराय ने इंट्री मार दी थी और अकेली ऐश को सहारा दिया। लेकिन विवेक को क्या पता था कि उनका यह कदम उनका कैरियर की बर्बाद करके रख देगा। विवेक ने उस समय एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई और कहा कि सलमान खान द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
लेकिन इस काफ्रेंस ने विवेक का भला करने की बजाय उनके कैरियर की पूरी तरह से तबाह कर दिया। कैरियर तो बर्बाद हुआ ही लेकिन विवेक ने जिसके लिए इतना बड़ा पंगा लिया बाद उसने भी उनका साथ छोड़ दिया। हाल ही में विवेक ओबराय ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा था कि शायद मैं पहला ऐसा व्यक्ति हू जिसके कैरियर खत्म होने को लेकर सबसे ज्यादा खबरें छपी हैं।
आगे विवेक कहते हैं कि मेरे बारे में बहुत कुछ लिखा गया। जैसे उसका कैरियर खत्म हो गया, अब नहीं चलेगा, बेरोजगारी से जूझ रहा, वगैरह-वगैरह। विवेक कहते हैं कि यह सब बकवास हैं। मैं इन सब पर हंसता हूं। क्योंकि मैं इन से पार पाना जानता हूं।
दोस्तों आपको क्या लगता है क्या सच में सलमान से पंगे के कारण विवेक कैरियर बर्बाद हुआ है शेयर करें अपनी राॅय कमेंट सेक्शन में।