बालीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) आज मुम्बई की सड़कों में साइकिल चलाते नजर आए। इसका वीडियो उन्होंने अपने ट्वीटर हैण्डिल पर शेयर किया हैं। इस दौरान उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि फिट रहे भारत और सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
सलमान खान यह पहली बार नहीं है जब सड़कों पर साइकिल चलाते नजर आए हैं। इससे पहले वह दबंग मूवी की शूटिंग में भी साइकिल चलाकर पहुंचे थे। सलमान इससे पहले भी वह साइकलिंग करते देखे गए हैं। आपको बताते चले कि सलमान खान इस समय बिग बाॅस को होस्ट कर रहे हैं।
सलमान की आगामी फिल्म ईद 2020 में देखने को मिलेगी। फिल्म का नाम है राधे। सलमान बिग बाॅस के साथ ही राधे की शूटिंग में भी बिजी हैं। सलमान इस समय सबसे ज्यादा सुर्खियों बिग बाॅस से बटोर रहे हैं। वह बिग बाॅस में वीकेंड के वाॅर पर पहुंचते हैं।
Keep being fit india 🇮🇳 and wish u all a very Happy Republic Day … pic.twitter.com/UmyywcnDok— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) January 26, 2020
जहां बारी-बारी से सभी कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हैं। हाल ही वह स्ट्रीट डांसर मूवी की टीम के संग मस्ती करते नजर आए थे। इस दौरान उन्हें वरूण धवन एवं श्रद्धा कपूर के साथ कई डांस स्टेप भी फालो करते नजर आए।
http://www.hindinews11.com/