Paras turned red with anger as soon as he heard Salman Khan’s words, got angry on Big Boss : सलमान द्वारा वीकेंड के वार पर जैसे पारस छाबड़ा एवं माहिरा शर्मा को यह बताया कि आपको आडियंस से इस बार कम वोट मिले हैं। पारस गुस्से से लाल हो गए और वह बिग बाॅस पर भड़क उठे। पारस ने कहा कि कितना भी इस शो में करो परिणाम इसके उलट ही मिलता हैं। पता नहीं आॅडियंस क्या चाहती हैं।
आपको बताते चले कि हर बार की तरह इस बार भी वीकेंड का वार काफी इंटरटेनिंग व हैरान कर देने वाला रहा हैं। इस बार भी सलमान खान ने घर के सदस्यों को कई टाॅस्क दिए और सवाल जवाब किया। साथ ही सलमान खान ने पारस छाबड़ा एवं माहिरा शर्मा को यह भी बताया कि आप दोनों को इस बार आंडियंस की तरह से कम प्यार मिला हैं। जिस पर पारस तो नाराज होते नजर आए।
पारस ने कई अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि लानत है इस शो पर। कितना भी क्वालिटी इंटरटेनिंग करो, हर चीज पर एक्टिवली पार्टिसिपेट करो, बावजूद इसके कम वोट मिले। इससे अच्छा तो कुछ मत करो। पारस यही नहीं रूके। उन्होंने आरती सिंह एवं हिन्दुस्तानी भाउ की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जो लोग शो में कुछ नहीं करते हैं उन्हें आडियंस अच्छा सपोर्ट कर रही हैं। पारस की यह बातें सुनकर आरती, हिमांशी एवं असीम पारस के इस रवैये के बारे में बात करते हैं। ये तीनो कहते है कि पारस को शुक्रगुजार होना चाहिए कि बिग बाॅस ने उन्हें इस शो का हिस्सा बनाया। लेकिन वह बिग बाॅस पर भी भड़क रहे है और सवाल उठा रहे हैं।
इसी तरह माहिरा शर्मा भी आडियंस से कम वोट मिलने के कारण काफी हताश दिखी। उन्होंने से सलमान से बात करते हुए कहा कि जब कम बात करों तो लोग उन्हें कमजोर समझने हैं, लेकिन जब वह बोलना शुरू करती है तो लोग उन्हें बदतमीज कहती हैं। वह करें तो क्या करें।
आपको बताते चले कि यह वीकेंड का बार पिछली बार की तरह की काफी मनोरंजक भरा रहा। इस वीकेंड के वार में सलमान खान ने इस बार पूल टाॅस्क करवाया। जहां पर घर के सदस्यों से बारी-बारी से सवाल पूछते थे। गलत जवाब देने पर उन्हें पुल में बनी सीढ़ियों से पानी में उतरना था। जारी किए गए प्रोमो वीडियो में सबसे पहले शहनाज पुल के पानी में उतरी नजर आती हैं। इसके बाद विशाल आदित्य सिंह एवं हिन्दुस्तानी भाउ ने तो इतने गलत जवाब दिए कि उन्हें एक बार नहीं दो बार पुल में डुबकी लगानी पड़ी।
बिग बाॅस से जुड़ी ऐसी ही रोचक एवं लेटेस्ट जानकारी के लिए हमें फालो जरूर करें साथ ही कमेंट कर बताएं कि आखिर पारस एवं माहिरा को आडियंस की तरफ से वोट इस बार क्यों कम मिले।