BigBoss13 : शो में लगभग मधुरिमा तुली डेढ़ महीने रही। इस दौरान उनकी सबसे ज्यादा लड़ाईयां विशाल से ही हुई। बीते वीकेंड में वह बिग बाॅस से बाहर हुई हैं। इस वीक उनकी विशाल से काफी लड़ाईयां हुई थी। मधुरिमा ने विशाल को फ्राईपेन से पीटा था।
जिस पर बिग बाॅस ने इन दोनों को पहले पिंजरे में कैद करके रखा था। फिर सलमान ने मधुरिमा को बिग बाॅस से बाहर कर दिया। मधुरिमा को बिग बाॅस के घर से बाहर निकलते हैं उन्हें एक खास तोहफा मिला हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद एक वीडियो शेयर कर दी हैं।
दरअसल जब से मधुरिमा बिग बाॅस में गई थी तब से उनके घर वाले उनके लिए खास तोहफे की तैयारी कर रहे थे। घर वालों ने मधुरिमा को तोहफे के रूप में उनके कमरे को खास डिजाइन करके दिया हैं। मधुरिमा के कमरे में इंट्रीरियर डिजाइनर के माध्यम से काफी आकर्षक रूप से डिजाइन किया गया हैं। जिसे देखकर मधुरिमा काफी खुश नजर आई हैं। डेढ़ महीनो में अपने कमरे को नए लुक में पाकर अपनी मां को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
आपको बताते चले कि मधुरिमा बिग बाॅस के घर में वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी के रूप में इंट्री की थी। जहां उन्होंने ढेर सारी मस्तियां इस दौरान की। साथ ही विशाल आदित्य सिंह के साथ खूब लड़ाईयां की और उनकी जमकर पिटाई भी की। जिसे लेकर बिग बाॅस द्वारा उन्हें कई बार हिदायत दी थी, लेकिन वह अपने गुस्से को काबू नहीं कर सकी, लिहाजा सलमान खान ने उन्हें शो से बाहर कर दिया।