BigBoss13: टीवी का सबसे विवादित शो बिग बाॅस 13 इस समय सुर्खियों में है। शो में आए दिन हो रहे विवाद फैंस को कई गुटों में बांट रखा हैं। कोई सिद्धार्थ को सपोर्ट कर रहा है तो कोई आसिम को। कोई पारस को। सब अपने-अपने पसंदीदा प्रतिभागी को शो में सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।
लेकिन शो में एक ऐसी जोड़ी है जिसके सबसे ज्यादा लोग दीवाने हैं। इनकी कमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती हैं। हाल ही में बिग बाॅस के एक्स प्रतिभागी विकास गुप्ता ने इस जोड़ी को बिग बाॅस की सबसे हिट जोड़ी बताया हैं। वह इस जोड़ी के काफी दीवाने हैं। विकास को सिद्धार्थ एवं शहनाज की नोक-झोक खूब पसंद है। साथ ही शहनाज का चुलबुला अंदाज के वह दीवाने हैं।
आपको बताते चले कि बिग बाॅस में मास्टरमाइंड विकास देवोलीना की जगह आए थे। इस दौरान वह सिद्धार्थ का ही सपोर्ट करते देखे गए थे। तो वहीं एक बार फिर से विकास सिद्धार्थ एवं शहनाज की जोड़ी के वह दीवाने हो गए हैं। मास्टर माइंड विकास गुप्ता ने अपने सोशल एकाउण्ट में एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सिद्धनाज की शानदार बाॅडिंग देखकर फैंस भी इस जोड़ी के कायल हो गए हैं।
आगे विकास ने लिखा है कि कोई क्यों न इनसे प्यार करें। यह लड़की जितनी मासूम है उतनी ही पागल है। मुझे इन दोनों की बाॅडिंग से प्यार हैं। मैं हमेशा इन दोनों के साथ रहूंगा। क्योंकि मुझे पता है कि शहनाज गिल सिद को कितना प्यार करती हैं। मैं चाहता हूं कि ये दोनों टाॅप पर आए और बिग बाॅस के विनर बने।
वेल दोस्तों आप इस जोड़ी को कितना पसंद करते हैं शेयर करें अपनी राॅय कमेंट सेक्शन में साथ ही हमें फालो जरूर करें।