20 दिसम्बर को सिनेमा घरों में रिलीज हो रही फिल्म दबंग 3 का एक और पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में दबंग3 मूवी के विलेन किच्चा सुदीप नजर आए हैं। पोस्टर को चुलबुल पाण्डेय के ट्वीटर एकाउण्ट से जारी किया गया है।
पोस्टर जारी करते हुए सलमान लिखते हैं कि विलेन जितना बड़ा हो उससे भिड़ने में उतना ही मजा आता है। इससे पहले दबंग मूवी का शार्ट वीडियो जारी किया गया था। जिसमें सलमान मूवी का प्रमोशन करते हुए नजर आए थे।
आपको बताते चले कि मूवी की शूटिंग हाल ही में 6 अक्टूबर को पूरी कर ली गई है। जिसकी जानकारी सलमान खान ने ट्वीट करते हुए दी थी। सलमान ने लिखा था कि दबंग3 मूवी की शूटिंग प्रजापति पाण्डेय यानी कि वीके सर के जन्मदिन पर पूरी कर ली गई है।
हम सब उनको याद करते हैं और नमन करते हैं। साथ ही सलमान ने बताया कि दबंग3 मूवी में उनके पिता का रोल विनोद खन्ना सर के भाई प्रमोद खन्ना कर रहे हैं।
Villain jitna bada ho, usse bhidne mein utna hi mazaa aata hai.
Introducing Sudeep Kiccha as Balli in ‘Dabangg 3’.#KicchaSudeepInDabangg3@KicchaSudeep @arbaazSkhan @sonakshisinha @saieemmanjrekar @PDdancing @nikhil_dwivedi @SKFilmsOfficial @saffronbrdmedia pic.twitter.com/vvZYvroHYF— Chulbul Pandey (@BeingSalmanKhan) October 8, 2019
आपको बताते चले कि दबंग3 मूवी में इस बार तीन नए चेहरे नजर आएंगे। जिसमें सई मांझरेकर, किच्चा सुदीप एवं विनोद खन्ना के भाई प्रमोद खन्ना हैं। फिल्म का टीजर अभी पूरी तरह से जारी नहीं किया गया है। दबंग मूवी का टीजर पहले वार मूवी के साथ जारी किया जाना था।
बाद में सलमान ने मूवी में सस्पेंस रखते हुए एक-एक करके प्रमोशन करने का फैसला लिया था। लिहाजा पहले मूवी का एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया था। जिसमें सलमान यह कहते नजर आए कि जब मूवी हमारी तो प्रमोशन भी हमी करेंगे।