सलमान खान स्टारर मूवी दबंग3 की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं। अब फिल्म के प्रमोशन पर काम शुरू हो गया है। दबंग3 मूवी का पहले टाइटल पोस्टर जारी किया गया था। उसके बाद दबंग3 मूवी का एक शार्ट वीडियो जारी हुआ। जिसमें सलमान फिल्म का प्रमोशन करते नजर आए।
वीडियो में सलमान कहते हैं कि बात करते हो पाण्डेय जी। जब चुलबुल पाण्डेय से जुड़े हैं पूरे इंडिया के इमोशन तो सलमान क्यों करें फिल्म का प्रमोशन। पिक्चर हमारी, पोस्टर हमारा तो प्रमोशन भी हमी करेंगे। आज से 20 दिसम्बर एवं उसके बाद भी स्वागत तो करों हमारा।
जिसके बाद दबंग3 के विलेन बाली यानी किच्चा सुदीप का फस्र्ट लुक जारी किया गया। इस पोस्टर को ट्वीटर हैण्डिल से जारी करते हुए सलमान लिखते हैं कि विलेन जितना बड़ा हो उससे भिड़ने में उतना ही मजा आता है। मिलिए दबंग3 के विलेन बाली यानी कि किच्चा सुदीप से।
अब दबंग3 फिल्म प्रेमियों को इंतजार है मूवी के टीजर का। लेकिन आपको बताते चले कि दबंग3 मूवी का टीजर पहले 1 अक्टूबर को जारी किया जाना था। लेकिन इसमें मेकर्स द्वारा बदलाव करते हुए पहले गाना रिलीज करने की बात कही गई थी। तो जाहिर है अभी तक मूवी का कोई भी गाना रिलीज नहीं किया गया है। तो पहले गाना रिलीज किया जाएगा। इसके बाद ही मूवी का टीजर जारी होगा। लेकिन आपको हम बताते चले कि मूवी का टीजर 24 अक्टूबर को जारी किया जा सकता हैं। यह जानकारी एक बालीवुड न्यूज से जुड़ी वीडियो द्वारा शेयर की गई है।
आपको बताते चले कि दबंग3 मूवी 20 दिसम्बर को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। तो वहीं जानकारों का मानना है कि यह मूवी काफी शानदार होने वाली हैं। और सलमान की अन्य मूवियों के तरह दबंग3 मूवी बाॅक्स आॅफिस पर धमाल मचाएगी।
तो वहीं यह भी बताया जा रहा है कि मूवी वार मूवी के पहले के आंकड़े को तोड़ते हुए 75 करोड़ रूपए की ओपनिंग ले सकती हैं। बहरहाल यह तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि दबंग3 मूवी कौन सी मूवी का रिकार्ड तोड़ती हैं। वैसे सलमान खान की मूवी है तो जाहिर है कि बाॅक्स आॅफिस पर धमाल तो जरूर मचाएगी।