ट्रक एवं यात्री बस की आमने-सामने टक्कर हो गई हैं। इस टक्कर से लगभग 15 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रीवा। जिले के गुढ़ थाना अंतर्गत चैड़ियार मोड़ के पास एक सवारी बस की जोरदार टक्कर ट्रक से हो गई हैं। इस टक्कर से बस में सवार लगभग 15 लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी जैसे ही गुढ़ पुलिस को लगी पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल सभी यात्रियों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित संजय गांधी अस्पताल भिजवाया हैं।
घटना के संबंध में बताया गया है कि सीधी जिले से रविवार की शाम लगभग 5 बजे यात्री भरकर प्रधान ट्रेवल्स की बस रीवा के लिए जा रही थी। जैसे ही वह गुढ़ पहुंची सामने से आ रहे ट्रक से बस टक्कर हो गई। इस टक्कर से दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। तो वहीं बस में सवार 15 यात्री घायल हुए हैं। जिसमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।
इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी। पुलिस आनन-फानन में घटना स्थल पहुंची और घायल सभी यात्रियों को 100 एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया हैं।
पहले भी हो चुकी है घटना
आपको बताते चले कि गुढ़ में लगभग एक हफ्ते पहले भी ऐसी घटना हो चुकी हैं। उक्त घटना में लगभग 10 लोगों की मौत हो गई थी। तो वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। तो वहीं एक बार फिर हुई इस बस दुर्घटना ने लोगों को उस घटना की याद दिला दी हैं।