करोड़ों दिलों में राज करने वाले बालीवुड के दबंग खान जल्द ही पति बनने जा रहे हैं। यह खबर सुनकर सलमान के यंग फीमेल फैंस का दिल टूट सकता हैं। लेकिन हम आपको बताते हैं कि सलमान रियल में पति नहीं बन रहे हैं बल्कि वह रील लाइफ में पति बनने जा रहे हैं।
यह खुलासा सलमान के करीबी निर्देशक सूरज बड़जात्या ने किया हैं। सूरज बड़जात्या ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि सलमान बड़े ही अच्छे व्यक्ति हैं। हम जल्द ही सलमान के साथ एक नई फिल्म में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म में सलमान एक संस्कारी पति का किरदार निभाएंगे।
सलमान को आप सभी ने अभी तक कई किरदारों में देखा होगा, लेकिन यह पहली बार होगा जब सलमान एक संस्कारी पति का किरदार निभाएंगे। सलमान ने ऐसा रोल अपने कैरियर में अभी तक नहीं किया हैं। सूरज बड़जात्या ने बताया है कि अभी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा हैं। जल्द ही इसकी आगे की जानकारी हम आप लोगों के बीच शेयर करेंगे। फिल्म के अन्य कास्टों के बारे में भी जल्द खुलासा किया जाएगा। फिल्म का नाम क्या होगा। फिल्म कब रिलीज होगी। फिल्म में सलमान के अलावा और कौन-कौन से एक्टर होंगे इस पर हम जल्द ही जानकारी देंगे।
की जमकर तारीफ
फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या ने मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान सलमान की जमकर तारीफ की हैं। उन्होंने कहा कि सलमान बहुत ही अच्छे व्यक्ति हैं। वह सलमान को तीन दशकों से जानते हैं। लेकिन तब से सलमान के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया हैं। सलमान मैंने प्यार किया फिल्म के समय भी वैसे ही थे जैसे वह प्रेम रतन धन पायो के समय थे। मैंने प्यार किया में सलमान के किरदार का नाम प्रेम था। तब से प्रेम शब्द उनके कैरियर के साथ ऐसा चिपका कि अब तक वह लगभग 15 से ज्यादा फिल्मों में प्रेम बन चुके हैं।
आपको बताते चले कि सलमान खान इस समय बिग बाॅस सीजन 13 को होस्ट कर रहे हैं। यह शो लगभग एक से डेढ़ महीने में समाप्त हो जाएगा। शो के अलावा सलमान फिल्म राधे की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। सलमान की यह फिल्म ईद 2020 को सिनेमा घरों में रिलीज की जानी हैं।