लोकसभा चुनाव इस समय नेताओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। आए दिन नेता अपना प्रचार-प्रसार करने के लिए कुछ अलग-अलग हथकण्डे अपना रहे हैं। हाल ही में मोदी सरकार में स्वास्थ्य कल्याण एवं परिवार राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान गाजल गाने का वीडिया इंटरनेट पर तेजी वायरल हो रहा हैं। इस वीडिया में वह जगजीत सिंह की गजल होश वालो को खबर क्या बेखुदी क्या चीज है गाजल गाकर लोगों को सुनाया। बताते चले कि अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर जिले के चैबे टोला स्थित एक लाॅज में पहुंची थी। यहां उन्हें एक चुनावी कार्यालय का शुभारंभ करना था। दिन था 28 अप्रैल।
इसी दिन अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन भी था। कुछ लोगों को उनके जन्मदिन की भनक लग गई। तो फिर क्या था लोगों ने आनन-फानन में अपने नेता का जन्म मनाने पूरी तैयारियां कर ली थी। जन्मदिन बना और केक भी कटा और पार्टी के लोगों ने सेलीब्रेट भी किया। इस दौरान पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन को खास बनाने के लिए अपने नेता से अनुरोध किया गया कि कुछ चुनावी कार्य या पार्टी से हटकर आज गीत-संगीत हो जाए। पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर अनुप्रिया जी ने जगजीत सिंह की गजल लोगों को सुनाई। इस दौरान मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाई और अपने नेता का जन्मदिन सेलीब्रेट किया। जब अनुप्रिया पटेल गजल गा रही थी। तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने गजल गाने का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल होते लोगों द्वारा इस वीडियो को खूब पसंद किया गया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया गया।