बालीवुड एक्टर्स जान्हवी कपूर ने हाल ही में यह इच्छा जताई है वह कार्तिक आर्यन के संग काम करने को बेहद एक्साइटेड हैं। यह खुलासा उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सवाल पर किया है। आपको बताते चले कि जान्वही कपूर और कार्तिक आर्यन जल्द ही करण जौहर की मूवी दोस्ताना 2 में नजर आने वाले हैं। यह मूवी दोस्ताना की रीमेक मूवी है।
इस मूवी में टीवी जगत के नए चेहरे को भी लक्ष्य को भी कास्ट किया गया है। जिसकी तस्वीर हाल ही में करण जौहर द्वारा सोशल मीडिया एकाउण्ट के माध्यम से जारी की थी। जिसमें करण ने लिखा था कि दोस्ताना 2 के लिए एक नए चेहरे को लांच किया जा रहा है।
जिन्हें आपका प्यार और आर्शिवाद चाहिए। आपको बताते चले कि दोस्ताना मूवी में अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और जाॅन अब्रहम नजर आएंगे थे। तो वहंी इस मूवी के सीक्वल मदोस्ताना2 में कार्तिक आर्यन, जान्हवी कपूर एवं लक्ष्य नजर आएंगे।
खुशी कपूर कब होंगी लांच
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडिया में जब मीडिया कर्मियों द्वारा जान्हवी की छोटी बहन खुशी के बारे में पूछा गया तो जान्हवी ने कहा कि वह फिलहा अभी न्यूर्याक में हैं। खुशी का फिल्मों में आने को लेकर जान्हवी ने बताया कि अभी इसकी कोई जानकारी नहीं।
आपको बताते चले कि जान्हवी कपूर ने बालीवुड में डेब्यू करण जौहर की मूवी धड़क से किया था। इस मूवी में उनके अपोजिट ईशान खट्टर नजर आए थे। इस मूवी में जान्हवी की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। तो वहीं एक बार फिर जान्वही करण जौहर की मूवी दोस्ताना में नजर आएंगी।
तो वहीं कार्तिक आर्यन दोस्ताना में तो नजर आएंगे ही साथ ही भूल भुलैया 2 पर भी काम जल्द ही शुरू होने वाला हैं। भूल भुलैया में अक्षय कुमार नजर आए थे तो वहीं इस मूवी के सीक्वेल में कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। इस मूवी की शूटिंग अगले महीने शुरू होने वाली हैं।
कार्तिक की यह मूवी साल 2020 में देखने को मिलेगी। इस मूवी में फिल्म कबीर सिंह से बालीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी।