सनी देवोल के साथ सिंह इज किंग फिल्म से बालीवुड में डेब्यू करने वाली उर्वसी रौतेला एक क्रिकेटर के प्यार में बोल्ड हो गई हैं। ये दोनों सितारे हाल ही में एकसाथ होटल में नजर आए थे। जिसके बाद इन दोनों के प्यार के चर्चे मीडिया में खूब सुर्खियां बनी थी।
आपको बताते चले कि इंडिया टीम का यह क्रिकेट कोई और नहीं बल्कि रिषभ पंत हैं। रिषभ पंत एवं उर्वसी रौतेला बीते दिनों मुम्बई स्थित एक होटल व इसके बाद जुहू बीच में एकसाथ नजर आए थे। दोनों के एकसाथ नजर आने के बाद मीडिया में इनके रोमांस की खबरें तेजी से वायरल हुई।
आपको बताते चले कि उर्वसी रौतेला का यह कोई पहली बार नहीं है जब किसी क्रिकेटर के साथ नाम जुड़ा हो। इससे पहले भी उर्वसी रौतेला का नाम क्रिकेटर हार्दिक पाड्या के साथ जुड़ा था। हार्दिक एवं उर्वसी के डेटिंग की खबरें एक समय मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी। तो वहीं एक बार फिर से उर्वसी का रिषभ पंत के साथ नाम जुड़ा हैं। अब इन दोनों के बीच क्या चल रहा है यह इनके अलावा कौन जान सकता हैं।
वैसे आपको बताते चले कि उर्वसी रौतेला हाल ही में फिल्म पागलपंती में नजर आई थी। जो कि एक काॅमेडी फिल्म थी। इस में उनके साथ अनिल कपूर, जाॅन अब्राहम, पुलकित सम्राट सहित कई बालीवुड एक्टर्स नजर आए थे।
वेल आपको क्या लगता है कि उर्वसी क्या सच में रिषभ के प्यार में बोल्ड हो गई हैं शेयर करें अपनी राय कमेंट सेक्शन में साथ ही हमें फालो जरूर करें।