बालीवुड में एक समय शत्रुघ्न सिन्हा टाॅप एक्ट्रेस में शुमार थे। उनके डायलाॅग डिलेवरी के आज भी लोग दीवाने हैं। शत्रुघ्न अपनी जुबान से जो भी डायलाॅग बोलते वह दमदार हो जाता था। शत्रुघ्न ने बालीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। जैसे कालीचरण, काला पत्थर, विश्वनाथ, दोस्तााना, क्रांति सहित कई फिल्में शामिल हैं। शत्रुघ्न सिन्हा अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं।

एक समय उनका नाम मशहूर अभिनेत्री रीना राय के साथ खूब जुड़ा। इन दोनों जोड़ी ने कालीचरण फिल्म में एकसाथ काम किया। फिल्म हिट भी रही, फिल्म को मिली जोरदार सफलता के बाद इन दोनों के बीच अफेयर की खबरों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी। इन दोनों की प्रेम की खबरें उस समय अखबारों की हेडलाइन हुआ करती थी। जानकारों की माने तो ये दोनों अपने प्यार को शादी तक ले जाना चाहते थे।
लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। अमरउजाला में छपी खबर की माने तो पहलाज निहलानी ने एक बार अपने होटल में शत्रुघ्न से रीना राय की शादी के बारे में बताया। यह खबर सुनते ही शत्रुघ्न भावुक हो गए और वह थोड़ी देर बात बच्चों की तरह रोने लगे। तब प्रहलाज निहलानी साहब उन्हें ढाढस बधाते हुए कहा कि जाने दो शत्रु रीना ने शादी कर ली तो करने दो। हालांकि इसका खुलासा एक बार शत्रुघ्न ने भी खुद किया था।