वरूण धवन (Varun Dhawan), श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), नूरा फतेही (Noora Fatehi), प्रभु देवा (Prabhu Deva) स्टारर फिल्म स्ट्रीट डांसर (Street Dancer) 24 जनवरी को रिलीज होनी हैं। इस समय स्ट्रीट डांसर कास्ट फिल्म के प्रमोशन पर काम कर रही हैं। हाल ही में वरूण धवन व स्ट्रीट डांसर टीम ने मुक्काला मुकाबला ओह लैला गाने पर इंटरनेट सेंसशन बाबा जैक्सन यानी कि युवराज सिंह के साथ ताल से ताल मिलाया।
वरूण धवन ने यह वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया हैं। इस वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा हैं। साथ ही वरूण ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि स्ट्रीट डांसर टीम बाबा जैक्शन के साथ हैं। बाबा रियल स्ट्रीट डांसर हैं। बहुत मजा आ रहा है।
बाबा जैक्सन जिस तरह से डांस कर रहे थे तो उन्हें स्ट्रीट डांस भी फालो कर रही थी। वरूण धवन के साथ श्रद्धा कपूर भी बाबा जैक्शन के डांस स्टेप को देखा और उन्हें फालो किया। आपको बताते चले कि युवराज सिंह उर्फ बाबा जैक्शन हाल ही में अपने डांस स्टेप को लेकर सोशल मीडिया सेंसशन बने हैं।
उनके डांस स्टेप देखकर ऋतिक एवं बिग बी भी फैन हुए हैं। बाबा जैक्सन हूबहू माइकल जैक्सन स्टाइल में डांस करते हैं। डांस के दौरान उनके पैरो की चाल देखकर वरूण खुद भी स्तम्ब्ध रह गए। उन्होंने बाबा जैक्शन को अपने पैर दिखाने के लिए भी वीडियो कहते देखे गए हैं।
वरूण कहते है कि आप अपने शूज दिखाओ। आखिर आपने लगा क्या रखा इन शूज में। ये आपके शूज चलते कैसे हैं यार। मैं हैरान हूं। वेल वरूण धवन बाबा जैक्शन के साथ जमकर मस्ती की और उन्हें रियल स्ट्रीट डांसर बताया है।