Now Big Boss 13 will run more than 5 weeks: Salman will get 2 crores per episode extra fees: अब बिग बाॅस सीजन 13 का एपिसोड 5 वीक एक्स्ट्रा प्रसारित किया जाएगा। इस एक्स्ट्रा प्रसारित होने वाले एपिसोड के लिए सलमान खान को मेकर्स द्वारा प्रति एपिसोड 2 करोड़ रूपए एक्ट्रा फीस दी जाएगी। आपको बताते चले कि बिग बाॅस 13 का पहले ग्रांड फिनाले साल 2020 के जनवरी महीने में किया जाना था।
लेकिन अब मेकर्स द्वारा 5 वीक तक इसे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। 5 वीक का समय बढ़ते ही पहले यह खबर आई कि सलमान खान बढ़े हुए वीक को होस्ट नहीं करेंगे और वह बिग बाॅस के इस निर्णय से नाखुश भी हैं। इसके पीछे की वजह सलमान खान की फिल्म राधे थी।
राधे फिल्म ईद 2020 में रिलीज की जानी हैं। लिहाजा जैसे ही बिग बाॅस का फिनाले हो जाएगा सलमान फिल्म राधे की शूटिंग में व्यस्त हो जाएगे। ऐसे में जब बिग बाॅस मेकर्स द्वारा समय ज्यादा बढ़ाया गया है तो जाहिर है सलमान की फिल्म लेट होंगी। इन्हीं सब के चलते समालन पहले तो शो को होस्ट नहीं करने वाले थे।
लेकिन हिन्दुस्तान लाइव में चल रही खबर की माने तो मेकर्स द्वारा उन्हें शो को होस्ट करने के लिए कन्वेंस किया गया हैं। इन बढ़े हुए वीक में प्रति एपिसोड सलमान खान को 2 करोड़ एक्स्ट्रा फीस दी जाएगी। बिग बाॅस की शुरूआती रिपोर्ट्स की माने तो सलमान खान सीजन 13 को होस्ट करने के लिए 15 करोड़ रूपए प्रति एपिसोड चार्ज करते थे।
तो वहीं बढ़े हुए एक महीने के लिए अब सलमान खान 17 करोड़ रूपए प्रतिदिन मिलेंगे। ज्ञात हो कि सलमान खान बिग बाॅस को पिछले 10 सालो से होस्ट करते आए हैं। बिग बाॅस सीजन 13 का पहले जनवरी महीने में ग्राण्ड फिनाले किया जाना था, लेकिन अब इसे एक महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। लिहाजा इसका अब फिनाले फरवरी महीने में आयोजित किया जाएगा।